फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में भावेश, मानसी, अनिल, दिया ने मारी बाजी

विज्ञापन
लोहाघाट के न्याय पंचायत भुमलाई में आयोजित खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे खिलाड़ी प् - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। खेल महाकुंभ के तहत न्याय पंचायत भुमलाई में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। 600 और 60 मीटर दौड़ में भावेश, मानसी, अनिल, दिया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ रायनगर चौड़ी के प्रधान जितेंद्र राय, डैंसली के प्रधान सोनू बिष्ट ने किया। न्याय पंचायत प्रभारी नरेश राय की अध्यक्षता में हुई अंडर-14 बालकों की 600 मीटर दौड़ में भावेश राय, अनिल शर्मा, निखिल मेहरा, बालिकाओं में मानसी बडोला, दिया बिष्ट, नमिता जोशी, 60 मीटर दौड़ में अनिल शर्मा, कुशाग्र पांडेय, मनोज थापा, बालिकाओं में दिया बिष्ट, रेखा कोठारी, राखी मनराल ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बालकों की लंबी कूद में निखिल मेहरा, कुशाग्र पांडेय, भावेश राय, बालिकाओं में मानसी, अंजलि बिष्ट, बबीता बोहरा, ऊंची कूद में मोहित बिष्ट, निखिल बोहरा, कार्तिक सामंत, बालिकाओं में प्रियंका भट्ट, बबीता बोहरा, कल्पना देउपा, गोला क्षेपण में रोहन सागर, प्रियांशु मेहता, मयंक राय, बालिकाओं में दिया बिष्ट, बबीता बोहरा, कल्पना देउपा पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायकों और अभिलेखों में दीपक अधिकारी, प्रदीप बोहरा, जीवन मेहता, जीवन राय महेश तिवारी, नगेंद्र जोशी, दीप जोशी, नवीन जोशी, जवीन राम, कैलाश ओल, राजेश जोशी, चंद्रलाल साह, सुमन राय, मीरा पंत, नीलम गोस्वामी, अनामिका पंत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें