चंपावत। उत्तराखंड शासन के नियोजन अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश के तहत भरत चौधरी को जनपद चंपावत का प्रभारी मंत्री नामित किया गया है। साथ ही उन्हें चमोली जनपद का दायित्व भी सौंपा गया है। प्रभारी मंत्री के रूप में वह जिले में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे।