फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को पूरा करने की मांग लेकर लोहाघाट में प्रदर्शन करते भारतीय किसान यूनियन से ज? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को पहाड़ में चकबंदी करने सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर रामलीला मैदान में प्रदर्शन किया। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रिंकू बिष्ट को दिया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में यूनियन के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मदन पुजारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने पर्वतीय क्षेत्र में चकबंदी करने, मंडी की व्यवस्था करने, जंगली जानवरों से छुटकारा दिलाने के लिए तार बाड़ की सुविधा, पहाड़ में फल, सब्जी का उचित मूल्य निर्धारण करने और फसल बीमा, सिंचाई की समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें राजकिशोर साह को उपाध्यक्ष, केशव दत्त चौबे को कोषाध्यक्ष, उर्बादत्त चौबे को सचिव, गोविंद बल्लभ चौबे को महासचिव और राजेंद्र पुनेठा को जिला संयोजक चुना गया।
इस मौके पर देवी दत्त जोशी, गणेश चौबे, दीपक साह, गणेश दत्त चौबे, मोहन चंद्र बगौली, रमेश जोशी, गणेश नाथ, उमेश जोशी, कैलाश महर, रमेश नाथ, मोहन चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें