फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: भजपुर इलेवन व कारगिल इलेवन ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। तृतीय कैप्टन भूपाल सिंह थापा मेमोरियल ग्रामीण क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में भजनपुर ने केनाल ए और दूसरे मैच में कारगिल इलेवन ने पचपकरिया को हराया। मुख्य अतिथि राकेश चंद ने मैच का शुभारंभ कराया। विजेता टीम के निक्की चंद और किशन मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कैप्टन करम चंद मिनी स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले मैच में भजनपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर छह विकेट पर 134 रन बनाए जिसमें नवीन उर्फ निक्की ने 59 रनों का योगदान दिया। केनाल ए के गेंदबाज रंजीत ने तीन विकेट लिए। जवाब में केनाल ए 61 रनों पर ढेर हो गई। भजनपुर के गेंदबाज राकेश ने चार विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर कारगिल इलेवन ने 12 ओवरों में 97 रन बनाए। जवाब में पचपकरिया की टीम 87 रनों पर सिमट गई। मैच के निर्णायक नितिन जोशी, अजय बिष्ट थे। रिशु स्कोरर रहे। गोल्डी ने आंखों देखा हाल सुनाया। इससे पहले शनिवार को हुए मैच में मोस्टा इलेवन ने गढ़ीगोठ को हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें