खेतीखान के दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते ऊधमसिंहनगर के कलाकार। संवाद
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान में चल रहे दीप महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। महोत्सव का दूसरा दिन ऊधमसिंह नगर के कलाकारों के नाम रहा। रही। कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को देर शाम तक बांधे रखा। लोक गायक बंटी राणा ने बेडू पाको बारा मासा, लाली हो हसिंया बाना तिलै धारू बोला, शिवजी लाला रिमझिम आदि गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा की अध्यक्षता में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक खेतीखान के शाखा प्रबंधक जितेंद्र राय ने किया। ऊधमसिंह नगर से महिला एवं बाल विकास मजदूर समिति के दल नायक अशोक खनका के नेतृत्व में आए कलाकारों ने वंदना के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, नेपाली लोक गीत व नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों की ओर से प्रस्तुत राधे कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमान की झांकी को बेहद सराहा गया। महोत्सव के दौरान स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महोत्सव का संचालन दिवाकर भट्ट और संदीप कलखुड़िया ने किया। इस दौरान दया शंकर पांडेय, सुमन पुनेठा, सुमित, मनोज माहरा, संजय कलखुड़िया, प्रकाश मेहरा, आलोक वर्मा, नवीन बोहरा, कमल बोहरा, नीरज बोहरा आदि ने सहयोग किया हैं। संवाद