फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तलियाबांज से ब्यानधुरा बाबा का डोला हुआ रवाना

Tue, 04 Nov 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के ब्यानधुरा बाबा के डोला को श्री ब्यानधुरा धाम ले जाते छड़ीदार और श्रद्धालु। स्रोत : पु
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। ऐड़ी देवता के मंदिर तलियाबांज से मंगलवार की सुबह 11 बजे ब्यानधुरा बाबा का डोला छड़ीदार श्री ब्यानधुरा धाम के लिए रवाना हुआ। इससे रास्ते भर माहौल भक्ति में डूबा रहा। ऐड़ी देवताओं के पुजारियों के निर्देशन में धूरा, बयाला, नौलापानी, बुढम,बकौरिया, सुकनी, डांडा ककनई के प्रमुख छड़ीदार डोले को नंगे पांव मथियाबांज, अमगढ़ी, पाटली, कठौल होते हुए 21 किलोमीटर की पैदल यात्रा तय कर श्री ब्यानधुरा धाम ऐड़ी देवता के मुख्य मंदिर के लिए रवाना हुए। वहां मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष पंडित शंकर जोशी आचार्य, पंडित मोहन जोशी, पंडित महेश जोशी, मथुरा दत्त जोशी, पंडित चेतराम जोशी, पुष्कर जोशी, बालकृष्ण जोशी, अभिषेक, रोहित, हरीश जोशी, रघुवर सिंह चौहान, रतन सिंह बोहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें