फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बाटनगाड़ मलबा निस्तारण की पेश नहीं हो सकी रिपोर्ट

Tue, 18 Jul 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाटनागाड़ से मलबा हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर बाटनागाड़ क्षेत्र मलबा आने की बार-बार की समस्या के निस्तारण के उपाय सुझाने के लिए गठित समिति मंगलवार को रिपोर्ट नहीं भेज सकी। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की एक समिति का 14 जुलाई को गठन किया था। समिति को 18 जुलाई तक डीएम को रिपोर्ट भेजनी थी जिसमें उप खनिजों के चिह्नीकरण, रॉयल्टी के निर्धारण के साथ मलबे के निस्तारण के लिए उपाय सुझाने थे।
विज्ञापन

एसडीएम का कहना है कि समिति मंगलवार को रिपोर्ट नहीं भेज सकी। अब यह रिपोर्ट बुधवार को भेजने की बात कही गई है। बता दें कि समिति में खनन, वन, लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है। समिति ने बाटनागाड़ का ड्रोन के जरिये भी सर्वेक्षण किया था। सड़क नहीं खुलने से पूर्णागिरि क्षेत्र के अलावा सीमांत चूका आदि इलाकों में दूध और सब्जियों की किल्लत हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें