जिले के बैंकों में भीड़भाड़ भले ही न हो, लेकिन बैंकों में कैश की किल्लत बनी हुई है। एसबीआई में भी कैश का संकट गहराने लगा है। बृहस्पतिवार को एसबीआई में मात्र 1.28 करोड़ रुपए ही बचे थे। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हीरा सिंह पांगती ने बताया कि ये धनराशि एक-दो दिन के लिए ही पर्याप्त होगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को एसबीआई के तीन एटीएम में 40 लाख रुपए की धनराशि डाली गई। एसबीआई को छोड़ अन्य बैंक के एटीएम से भी केवल दो हजार रुपए के ही नोट निकल रहे हैं। आईडीबीआई, यूनियन और यूको बैंक के एटीएम धनराशि नहीं होने से बंद पड़े है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।