तीन दिन बाद बैंक खुलने के बाद टनकपुर के ओबीसी बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। तीन दिन बाद सोमवार को बैंक खुले। शुक्रवार को गुड फ्राइडे, शनिवार को दूसरा शनिवार, रविवार को साप्ताहिक अवकाश था। इसलिए सोमवार को सुबह से ही बैंकों के बाहर ग्राहकों की भीड़ जुट गई। भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, नैनीताल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा समेत विभिन्न बैंकों के बाहर आपसी दूरी बनाकर ग्राहकों की लंबी लाइन लगी रही। बैंकों में क्लीयरिंग के साथ ही ऑनलाइन फंड ट्रांसफर को लेकर भी अधिक दबाव रहा।