बनबसा (चंपावत)। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व नगर पंचायत सभासद शकील अहमद मंसूरी को उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नामित किया गया है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग के सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल के प्रेषित पत्र में बताया गया है कि राज्यपाल ने शकील अहमद मंसूरी को पांच वर्षों के लिए मुस्लिम समुदाय से अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नामित किया है। उनके मनोनयन पर नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप पठक, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शंकर लाल वर्मा आदि ने खुशी जताई है। संवाद
17सीपीटी 01पी- शकील अहमद मंसूरी