फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा की नेहा ने दिल्ली में जीता रजत पदक

विज्ञापन
बनबसा की नेहा जोशी कराटे इंडिया आर्गनाइजेशन के सचिव संजीव कुमर जांगड़ा व अपने कोच विजय रावत के सा - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में कराटे प्रशिक्षण ले रही बनबसा निवासी नेहा जोशी ने दिल्ली में हुई नार्थजोन कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक प्राप्त किया है। नेहा का ऑल इंडिया इंटरजोन कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली में एक दिसंबर को हुई नार्थजोन कराटे प्रतियोगिता में नेहा ने शानदार प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस पर उन्हें रजत पदक मिला। उनके कोच ब्लैक बेल्ट एवं राष्ट्रीय रेफरी विजय रावत ने बताया कि मिनी स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से संचालित कराटे शिविर में नेहा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
नेहा का चयन भविष्य में होने वाली ऑल इंडिया इंटरजोन कराटे के लिए हुआ है। उसकी इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी भुवन पंत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन बिष्ट, फुटबाल कोच आरबी मल्ल, हरीश जोशी, चंद्रशेखर ओली, अभिषेक गोयल, संदीप पाठक, मोनू राजपूत आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें