बनबसा (चंपावत)। थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि नेपाल के महेंद्रनगर निवासी युवक नीरज बुगाटी ने शुक्रवार की सुबह पुलिस को अपना बैग टैक्सी वाहन में छूट जाने की जानकारी दी। इसके बाद युवक की सूचना पर बैग का पता लगाना शुरू किया गया। पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे आदि देख टैक्सी वाहन का पता लगाया गया। नेपाली युवक का बैग टैक्सी में ही रखा मिल गया। तुरंत ही युवक को बैग दिया गया। युवक ने पुलिस का आभार जताया है।