फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में प्रतिनिधि सभा के चुनाव संपन्न

विज्ञापन
नेपाल में रविवार को हुए चुनाव के तहत बनबसा बैराज पर छाई सुनसानी। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल में रविवार को प्रतिनिधि सभा के सदस्य पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए।
विज्ञापन

महेंद्रनगर वार्ड संख्या छह में बम मिलने की सूचना से प्रशासन में खलबली मची रही लेकिन किसी तरह की अप्रिय वारदात होने की सूचना नहीं है। नेपाल में चुनाव के चलते पिछले तीन दिनों से नेपाल सीमा सील है जिससे बनबसा के कारोबार पर खासा असर पड़ा है। बनबसा बाजार की रौनक फीकी है। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की प्रतीक्षा करते रहे। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भरत भंडारी, व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने बनबसा बाजार को करीब डेढ़ से ढाई करोड़ का नुकसान होना बताया है।
नेपाल में प्रतिनिधि सभा नेपाल संसद के चुनाव के कारण 17 नवंबर की मध्यरात्रि से 20 नवंबर की मध्यरात्रि तक सुरक्षा के तहत नेपाल सीमा को सील किया गया है। नेपाल से ग्राहकों के न पहुंचने से बनबसा बाजार को काफी नुकसान हुआ है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के खरीदारों के न पहुंचने से बनबसा के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर खाली बैठे देखे गए। नेपाली ग्राहकों के आने से रोजाना गुलजार दिखने वाला बनबसा का बाजार इन दिनों सुनसान पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा खुलने के बाद सोमवार से बनबसा बाजार की रौनक लौटने की उम्मीद है। इस सीमा पर नेपाल में चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होना बताया गया है। सीमा सील होने से पिछले तीन दिनों से भारत-नेपाल के बीच कस्टम से होने वाला वैधानिक व्यापार भी ठप है। शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई हेमंत कठैत ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। बताया कि रविवार को नेपाल सीमा पर पूर्णतया सुनसानी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें