फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अधिकारियों और कर्मियों के अवकाश पर लगी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अधिकारियों और कर्मियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो जाएगी। चुनाव के सफल संपादन के लिए जिले के समस्त अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति आवश्यक है। उन्होंने समस्त कार्यालय अध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वह अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर अपने अधीनस्थ किसी भी अधिकारी या कर्मी को बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान नहीं करेंगे और न ही स्वयं मुख्यालय छोड़ेंगे। यदि कोई अधिकारी, कर्मी बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय छोड़ता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें