फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: लोहाघाट में बाल रामलीला 17 जून से

Sun, 11 Jun 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में होने वाली बाल रामलीला की तालीम में शामिल बाल कलाकार। संवाद 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के रामलीला मैदान में बाल रामलीला 17 जून से होगी। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर तीन दिनी बाल रामलीला के लिए कलाकारों को तालीम दी जा रही है। इसमें 15 साल तक के बच्चे अभिनय करेंगे।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि 17 और 18 जून को बाल रामलीला होगी। जबकि तीसरे दिन 19 जून को रुमझूमा के कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ाने और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से यह आयोजन कराया जा रहा है।
संगीत में क्षितिज जुकरिया, तबले पर अजय कलखुड़िया सहयोग कर रहे हैं। कैलाश बगौली, ईश्वरी लाल शाह, आशीष वर्मा, विशाल वर्मा, मनन वर्मा, आशीष सिंह, रोहन सिंह आदि आयोजन की तैयारी में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें