फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शो में अव्वल रही रक्षिता, अवनि, जाह्नवी और हर्षिता

विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में दिगालीचौड़ में मौजूद बेटियां और महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिगालीचौड़ में गर्ल्स बेबी शो का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय सुपरवाइजर कुसुम कोहली ने योजना एवं कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। इस दौरान छह वर्ष तक की 11 बालिकाओं का पंजीकरण हुआ। बालिकाओं का वजन और लंबाई नापने के साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रतियोगिता में शून्य से छह माह, छह माह से तीन वर्ष और तीन वर्ष से छह वर्ष की बालिकाओं की बेबी शो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छह माह तक के आयु वर्ग में रक्षिता मेहता, अवनि माहरा प्रथम रही। छह माह से तीन वर्ष आयु वर्ग में जाह्नवी और तीन वर्ष से छह वर्ष आयु वर्ग में हर्षिता आर्या जीती। कार्यक्रम के दौरान छह गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई। इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष सागर, फार्मासिस्ट मनोज कुंवर, हिमांशु कुमार, एएनएम रीता बिष्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता जोशी, गंगा देवी, दीपा जोशी, चंचला देवी, पुष्पा तिवारी, कृष्णा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें