चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत परिसर में बीए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षाएं 23 मई को होंगी। दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार को अलग-अलग समय पर आयोजित की जाएंगी। बीए द्वितीय सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र विषय की मौखिक परीक्षा सुबह 8:30 बजे से होगी, जबकि बीए चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। संवाद