देवीधुरा में डिग्री कॉलेज में सुविधाओं के विस्तार के लिए आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओें का माल्?
- फोटो : CHAMPAWAT
देवीधुरा में छात्रों का आमरण अनशन शुरू
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा के राजकीय डिग्री कॉलेज में नए संकाय सहित सुविधाओं के विस्तार को लेकर 23 जुलाई से धरना दे रहे छात्र प्रतिनिधियों ने बुधवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्र महासंघ सचिव चेतन चम्याल, और अध्यक्ष प्रकाश महरा ने आमरण अनशन शुरू किया। बीएससी, बीकॉम के अलावा पीजी की कक्षाएं शुरू करने, बीए में भूगोल, इतिहास व शिक्षाशास्त्र विषयों का संचालन करने, देवीधुरा कॉलेज भवन का शेष कार्य जल्द पूरा करने और कॉलेज को जाने वाले रास्ते की बदहाल सड़क के सुधार को लेकर ये आंदोलन चल रहा है। आंदोलन को ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, तारा चम्याल, चंदन बिष्ट, कमल किशोर, सुदीप चम्याल, देवेंद्र कुल्याल, नीरज जोशी, गोकुल राम, रेखा भट्ट, करिश्मा चम्याल, सुमन, रंजना, कमल किशोर, गणेश राणा आदि ने समर्थन दिया। संवाद
फोटो 29 सीपीटी 11पी