फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटकू और गोलू मंदिर की मिट्टी अयोध्या राम मंदिर के लिए भेजी

विज्ञापन
चंपावत के गोलू मंदिर में अयोध्या राम मंदिर के लिए माटी उठावन कार्यक्रम में मौजूद लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। अयोध्या में पांच अगस्त से होने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जिले के घटकू और गोलू मंदिर की मिट्टी शिलान्यास के लिए भेजी गई। पूर्णागिरि धाम की मिट्टी और शारदा नदी का पवित्र जल भी राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या भेजा गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल आदि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को घटकू और गोलू मंदिर में पूर्ण विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच माटी उठावन कार्य किया गया। इस मौके पर हिजामं के जिलाध्यक्ष मोहित पांडेय, अमरनाथ वर्मा, दुर्गानंदन खर्कवाल, एनडी गड़कोटी, जगदीश जोशी, भुवन पांडेय, कमल, मोहन भट्ट, गिरीश जोशी, रमेश चंद्र, चंद्र किशोर बोरा, शुभाशीष, रुद्र सिंह बोहरा, शंकर दत्त, बच्ची सिंह, योगेश पुनेठा, महेश, रघुराज आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें