लोहाघाट (चंपावत)। इंडियन आयल ने सुरक्षा होस रिप्लेसमेंट ड्राइव शुरू कर दिया है। इंडियन आयल के फील्ड अधिकारी दीपक राना ने होस रिप्लेसमेंट का शुभारंभ करते हुए कहा कि गैस उपभोक्ता को हर पांच साल में एक बार गैस की पाइप अवश्य बदल लेनी चाहिए। कहा कि गैस पाइप में लगी सुरक्षा हौच की अवधि पांच वर्ष ही होती है। इसलिए पांच साल की अवधि पूरी होने पर गैस पाइप को बदलना जरूरी है। उन्होंने इंडियन गैस के वितरणकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे सुरक्षा होस को चेक करें और पांच साल की अवधि पूरी करने पर उसे बदलने के लिए उपभोक्ताओं को प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को सिर्फ सुरक्षा हौच का ही चार्ज देना होगा और उसे बदलने का अन्य कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा। संवाद