टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया लेकिन एक शिलान्यास से पूर्णागिरि मार्ग और उसके आसपास के गांव के चेहरे खुशी से खिल उठे। 13.77 करोड़ रुपये से 125 मीटर लंबे नायकगोठ-थ्वालखेड़ा पुल के शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को हालात बदलने की उम्मीद जगी है।
बरसात में किरोड़ा नाले के उफनाने से थ्वालखेड़ा, नायकगोठ और आसपास के गांव के लोगों की आवाजाही मुश्किल हो जाती है। यह दिक्कत यहां पुल न बनने से थी लेकिन अगले दो वर्षों में उन्हें इस दुश्वारी से निजात मिल जाएगी। पुल बनने के बाद अब आवाजाही जोखिम भरी नहीं रहेगी। न ही बरसात में ये गांव अलग-थलग पड़ेंगे।
नायकगोठ-थ्वालखेड़ा के पुल को मंजूरी मिलने के बाद निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। लोनिवि के ईई विभोर गुप्ता का कहना है कि इसी साल इस पुल का काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
यह होती है दिक्कत
बरसात में जून से सितंबर तक शारदा नदी और किरोड़ा रोखड़ से इन गांवों में आने वाले नाले से आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। इसी साल जुलाई में यहां एक नाले में स्कूल बस बह गई थी। आवाजाही में जोखिम के साथ भूकटाव का भी खतरा बना रहता है।
इनका किया लोकार्पण और शिलान्यास किया
लोकार्पण (कुल सात, लागत 3597.24 लाख रुपये)
चंपावत क्षेत्र
1.क्वैराला पंपिंग योजना - 3088.73
2.जीआईसी धौन में आठ क्राफ्ट कक्ष और प्रयोगशाला - 39.71
3.सिलंग्टाक चाय बागान में पर्यटन कार्य - 105.05
4.फागपुर के कुमाऊंखेड़ा तोक में सड़क निर्माण - 14.00
5.टनकपुर इंजीनियरिंग कॉलेज प्रयोगशाला और पुस्तकालय के लिए - 99.00
6.बनबसा क्षेत्र में आंतरिक संपर्क मार्ग - 181.68
लोहाघाट क्षेत्र
1.दिगालीचौड़ जीआईसी प्रयोगशाला, पुस्तकालय और कमरों का निर्माण - 68.62
---
शिलान्यास (कुल 23, लागत 4820.69 लाख रुपये)
चंपावत क्षेत्र
1.छीनीगोठ में हुड्डी नदी से बचाव कार्य - 336.54
2.गैडाखाली की शारदा नदी से बचाव कार्य - 289.68
3.बमनपुरी में हुड्डी नदी से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार - 184.58
4.कठौल एवं किचौल में बाढ़ सुरक्षा योजना - 261.46
5.पर्यटन कार्यालय सुधार - 57.93
6.छह (खटोली तल्ली, खटोली मल्ली, चौड़ाडुमखुरी-लमकनिया, नीड़ तल्ली, धूरा, मथियाबाज और ककनई) पेयजल योजना - 965.15
7.नायकगोठ-हनुमानगड़ी-खेतखेड़ा-थ्वालखेड़ा सेतु निर्माण - 1377.14
8.सूखीढांग-डांडा-मीडार सड़क डामरीकरण - 307.04
9.दियूरी-चल्थी मोटर मार्ग - 123.06
लोहाघाट क्षेत्र
1.चार (मझेड़ा खूना, वल्सो, चांचरी और चौड़ागूंठ) पेयजल योजना - 812.40
2.पखोटी में सोलर पंपिंग योजना - 105.74
3.पंचेश्वर में एंगलिंग केंद्र निर्माण - 98.15
4.जीजीआईसी खेतीखान में प्रयोगशाला और कक्ष निर्माण - 72.70
5.जीजीआईसी चौमेल में प्रयोगशाला और कक्ष निर्माण - 43.21
ये रहे मौजूद
सांसद अजय टम्टा, उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री विकास शर्मा, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिलाध्यक्ष दीप पाठक, चेयरमैन विपिन कुमार, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सेवायोजन निदेशक हरवीर सिंह, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया आदि।