भरछाना में बेमौसम में लगे दशहरी आम के दाने।
- फोटो : अमर उजाला
भरछाना के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ज्योतिषाचार्य पंडित रेवाधर कलौनी के घर में इन दिनों दशहरी आम के पेड़ में फल लगे हैं। दो साल पूर्व लगाए गए दशहरी आम के पौध ने फल दिया है। ठंडी जलवायु में पैदा हुए आम लोगों के आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। कलौनी का कहना है कि मौसम चक्र मे आए परिवर्तन के चलते गर्म जलवायु में होने वाले आम, आंवला, आक, मदार जैसी प्रजातियां भी यहां विकसित होती जा रही है। उधर डीएचओ एचसी तिवारी का कहना है कि यह आम लेट वैरायटी का होगा। फ्लावरिंग के समय पौधे को अनुकूल तापमान मिलने से यह इस समय फल देने लगा है।