चंपावत। जिले में चार ब्लॉक प्रमुखों की कुर्सी के लिए तीन पर चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो बाराकोट, लोहाघाट में बीडीसी सदस्यों की मान मान मनौवल शुरू कर दी है। निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक सदस्यों तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों ने पहले ही नाराज बीडीसी सदस्यों को एक जगह कड़े पहरे में रखा है। फिर भी प्रयास किए जा रहे हैं कि उन तक बात पहुंच जाए और वह मतदान के दिन बाजी पलट दें। संवाद