ट:नकपुर के शारदा स्नानघाट में जान जोखिम में डालकर नदी बहती लकड़ी निकालते महिलाएं और बच्चे।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पति से परेशान होकर आत्महत्या के इरादे से शारदा में कूदी महिला को जल पुलिस ने बचा लिया। शहर के इमली पड़ाव मोहल्ला निवासी एक महिला शनिवार शाम एक महिला ने स्नानघाट के पास अचानक शारदा में छलांग लगा दी। लोगों के शोर मचाने पर घाट में मौजूद जल पुलिस के तैराक जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान डूब रही महिला को बचाने नदी में कूद पड़ा और तेज बहाव से किसी तरह महिला बचाकर नदी से बाहर कर फौरन अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर महिला ने बताया कि उसका पति लकड़ी का काम करता है और शराब पीकर उससे आए दिन मारपीट करता है। इससे वह बेहद परेशान हो गई थी और उसने आत्महत्या के इरादे से ही नदी में कूदी थी। महिला के इस बयान के बाद पुलिस ने उसके पति को कोतवाली में बुलाया और काउंसलिंग कर भविष्य में पत्नी को परेशान न करने की हिदायत देकर छोड़ा। स्नानघाट जल पुलिस चौकी तैराक जवान रविंद्र पहलवान सैकड़ों लोगों को नदी में डूबने से बचा चुका है। डूबते लोगों की जान बचाने के साथ ही इस जवान की गोसेवा के लोग कायल हैं।