फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छह माह बाद भी नहीं हो सका डामरीकरण

Sun, 30 Jun 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के पाटी अस्पताल को जोड़नेे वाली सड़क हुई बदहाल। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी मुख्यालय से अस्पताल को जोड़ने वाली दो किमी सड़क का छह माह बीत जाने के बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका है। दो किमी सड़क में ही 50 से अधिक गड्ढे हो गए हैं। अस्पताल में आने वाली गर्भवतियों, वाहन चालकों, एंबुलेंस चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छह माह पूर्व डीएम नवनीत पांडे ने निरीक्षण के दौरान जल्द अस्पताल की सड़क को ठीक करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया था। छह माह बीतने के बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं किया गया है। ग्रामीण चतुर सिंह मेहता, राहुल सिंह, ललित पाटनी, दीपक गहतोड़ी, आशा देवी, हेम चंद्र, मनोज मेहता, गणेश सिंह, भगवान सिंह आदि लोगों ने जल्द डामरीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि के एई नंदन प्रसाद ने बताया कि दो किमी सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव जिला योजना में स्वीकृत हो गया है। जल्द डामरीकरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें