फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मां भगवती, महाकाली की रथ यात्रा के साथ आषाढ़ी महोत्सव संपन्न

Thu, 31 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के चामी गांव में माँ भगवती और माँ महाकाली की रथ यात्रा को मंदिर ले जाते श्रद्धालु। स्रो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। चामी चौमेल में चल रहे आषाढ़ी महोत्सव के अंतिम दिन यहां चामी गांव से मां भगवती और मां महाकाली की शोभा यात्रा निकली। जिसमें हजारों लोगों ने शीष नवाकर का मां का आशीर्वांद प्राप्त किया। दोपहर बाद गांव के मंदिर से माँ भगवती एवं मां महाकाली की शोभायात्राएं निकली। रस्सों के सहारे दो किमी. दुर्गम रास्तों से होते हुए खड़ी चढ़ाई पार कर रथ यात्रा देवी थान पहुंची।
विज्ञापन

रथ में सवार मां भगवती की देव डांगर मधी देवी और मां महाकाली की देव डांगर पार्वती देवी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रही थी। रथ यात्रा के पीछे महिलाएं मांगलिक गीत गाते हुए जयकारा लगाते हुए चल रही थी। रथ यात्रा के मंदिर की परिक्रमा पूर्ण करने के बाद मंदिर परिसर में विशाल मेला लगा। लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष अशोक महर, ग्राम प्रधान प्रकाश महर, रमेश बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, टीका सिंह बिष्ट, विजय महर, पूरन बिष्ट आदि ने सभी का स्वागत किया। इधर वल्सों चौमेल में भी मां भगवती की रथ यात्रा के साथ रक्षाबंधन मेले का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें