फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुरथ महोत्सव के स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों का किया उपचार

विज्ञापन
सुंई बिशुंग के वायुरथ महोत्सव में स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते क्षेत्र के देव डांगर। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पांच गांव सुंई बीस गांव बिशुंग के आषाढ़ी महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया। इसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर कोरोना से बचाव के लिए टीके लगाए गए।
विज्ञापन

देव डांगर जगदीश पुजारी, दीवान सिंह बिष्ट, कैलाश चौबे, भुवन पुजारी, नेत्रबल्लभ चौबे आदि ने मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। फार्मासिस्ट सुनीता पाटनी के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं बांटीं। एएनएम देवकी जोशी, गीता माहरा ने ग्रामीणों को कोविडरोधी टीके लगाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने बताया कि बुधवार से महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद, शैक्षिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। गौरव पांडेय ने संचालन किया। आयोजन में मुख्य संरक्षक सचिन जोशी, ग्राम प्रधान भुवन चौबे, सुनील चौबे, मदन पुजारी, दीपक पांडेय, डॉ. महेश ढेक, बृजेश माहरा, हयात सिंह माहरा आदि व्यवस्थाओं में जुटे हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में आज
सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर, 11 बजे से जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, शाम आठ बजे से स्टार नाइट का आयोजन होगा जिसमें सुप्रसिद्ध लोकगायिका माया उपाध्याय अतिथि कलाकार रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें