चंपावत में एसीएमओ डॉ.इंद्रजीत पांडेय को ज्ञापन देती आशा कार्यकर्ताएं।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/पाटी। आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के वायदे के अनुरूप मानदेय और पिछले बकाए का भुगतान न होने पर रोष जताया है। आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष 31 अगस्त को खटीमा में आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय नियत करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन सालभर बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है।
उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग का स्थायी कर्मचारी घोषित कर वेतन दिलाने, कोरोना ड्यूटी के दौरान की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने, आशाओं को स्मार्ट फोन और नेट पैक की सुविधा दिलाने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। संगठन की जिला उपाध्यक्ष हेमा जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष रुक्मिणी जोशी के नेतृत्व में एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय को ज्ञापन देने वालों में कोषाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, सचिव लक्ष्मी पांडेय, तनूजा पांडेय, रेनू गोस्वामी, माधवी बरदोला, मंजू भट्ट, मीरा पंत, विद्या देवी आदि रहीं।
वहीं पाटी की आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम मनीष बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें धनी देवी, चंपा देवी, ममता देवी, पार्वती, ईश्वरी पांडेय, हेमा आदि आशाओं ने लंबित मांगों को पूरा कराने की मांग की।