रेगडू में चल रहे दशहरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत: आयोजक
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के रेगडू में तीन दिवसीय दशहरा महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रम और हवन यज्ञ के साथ समापन किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष दरवान सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय ने किया। दलनायक विशाल कुमार के नेतृत्व में पहुंची सितारगंज की टीम के कलाकारों ने राधा कृष्ण झांकी, हनुमान लीला, शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा। संचालन सुरेश सिंह मेहता, कृष्ण मोहन ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान आगर राकेश सिंह, ग्राम प्रधान दयारतोली राजकुमार, गोपाल सिंह, भवान सिंह, मोहन सिंह, हरीश सिंह, महेंद्र सिंह, गिरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद