फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में मेले से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं

विज्ञापन
चंपावत में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन देते पूर्णागिरि मंदिर समिति के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। पूर्णागिरि मंदिर समिति ने पूर्णागिरि धाम में होली के बाद शुरू होने वाले मेले से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी और एसपी देवेंद्र पींचा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि पूर्णागिरि मेले में बेहद कम समय रह गया है। इससे पहले नौ दिसंबर को एडीएम की अध्यक्षता में टनकपुर तहसील में मेले की तैयारी को लेकर पहली बैठक हो चुकी है जिसमें विभिन्न विभागों को मेले से पहले विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेले को लेकर बिजली और आवासीय सुविधा के लिए टेंडर भी समय से लगाने की मांग उठाई गई। शिष्टमंडल ने मेले को लेकर जल्द से जल्द समीक्षा बैठक बुलाने की मांग भी की। शिष्टमंडल में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

खच्चर मार्ग और क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत जल्द कराएं
चंपावत। मंदिर समिति की ओर से भैरव मंदिर से पूर्णागिरि मंदिर तक क्षतिग्रस्त मार्ग और सेलागाढ़ से चंद्रिकाघटक सिद्ध मोड़ तक खच्चर मार्ग के जल्द से जल्द मरम्मत की मांग उठाई है। इस संबंध में समिति की ओर से डीएम को एक अन्य ज्ञापन सौंपा गया। कहा गया कि मेले से पहले दोनों क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत किए जाने से धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियतें होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें