फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेना के हवलदार की तबीयत बिगड़ने से मौत

Mon, 09 Feb 2026 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हरीश चंद, हवलदार- फाइल फोटो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गढ़ीगोठ निवासी हवलदार की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेना की 12 कुमाऊं रेजिमेंट के हवलदार हरीश चंद (35) पुत्र भरत चंद अवकाश पर घर आए हुए थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता उनकी सांसें थम गईं। उनकी अचानक मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्यों ने दिवंगत सैनिक की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने बताया कि मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार मंगलवार 10 फरवरी को सुबह शारदा तट पर किया जाएगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में गौरव सेना कल्याण समिति बनबसा टनकपुर के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें