फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बनबसा में सेना भर्ती (अग्निवीर) एक से

Wed, 25 Oct 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पहली नवंबर से होने वाली सेना भर्ती (अग्निवीर) की तैयारियों और व्यवस्था का जायजा लेने को यहां सेना छावनी में बैठक आयोजित हुई। इसमें सेनाधिकारियों के अलावा प्रशासन की टीम ने विचार मंथन किया। विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
विज्ञापन


एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि सेना भर्ती काे लेकर सेना छावनी में सेनाधिकारियों ने सेना के मानकों के तहत व्यवस्थाएं जुटाने की बात कही। प्रशासन पर सेना भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की देखरेख, सुविधा आदि की जिम्मेदारी होगी।
प्रशासन ने कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने को विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। एसडीएम ने बताया कि भर्ती स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। असामाजिक तत्वों और दलालों पर नकेल कसने को पुलिस और खुफिया तंत्रों की पैनी नजर रहेगी। वहां कर्नल राहुल, सीओ अविनाश वर्मा, डॉ. घनश्याम तिवारी के अलावा सेनाधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें