फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सेना के हवलदार केडी जोशी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 14 May 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
हवलदार केडी जोशी, सड़क दुर्घटना में मृतक फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सड़क हादसे में विकास खंड लोहाघाट के डुंगरी निवासी सेना के हवलदार का निधन हो गया है। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर लोहाघाट पहुंचेगा। यहां से उनकी अंतिम यात्रा पंचेश्वर घाट ले जाई जाएगी। पंचेश्वर में सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मूल रूप से डुंगरी दिगालीचौड़ हाल लोहाघाट सैरीगैर निवासी हवलदार केडी जोशी का सोमवार सुबह सेना के वाहन और एक बस के बीच हुई भिड़ंत में निधन हो गया। शहीद जोशी के भाई डुंगरी के पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी ने बताया कि उनके भाई हाईवे पर अग्निवीर जवानों को वाहन चलाने का प्रशिक्षण दे रहे थे तभी सामने से आ रहे एक कार को बचाने के प्रयास में सामने से आ रही बस से सेना का वाहन टकरा गया। इस हादसे में उनके भाई के अलावा चार अग्निवीर सैनिक भी शहीद हो गए। उन्होंने बताया कि घटना भोपाल-गुना हाईवे नंबर 46 पर पीलुखेड़ी के पास की है। उन्होंने बताया कि शहीद जोशी झांसी में ईएमई बटालियन में तैनात थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर लोहाघाट सेरीगैर स्थित आवास पर पहुंचेगा। उनका अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ पंचेश्वर घाट में किया जाएगा। शहीद जोशी वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ झांसी में रहते थे। हवलदार जोशी के निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें