फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में 4.05 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
ढाबे से चोरी के सामान समेत दबोचे गए आरोपी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके तहत दो युवकों को 4.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को ज्ञानखेड़ा पंचायत घर के पास दो युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 4.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों में शहर के इमली पड़ाव वार्ड नंबर सात निवासी सलीम कुरैशी और दूसरा युवक रायनगर चोड़ी लोहाघाट निवासी पंकज राय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से स्मैक तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इसके बाद इस धंधे में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में सीओ बिपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसआई अंजू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें