फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएलवी के पदों पर 22 सितंबर तक करें आवेदन

Sat, 07 Sep 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पांच तहसीलों में निशुल्क विधिक सेवा, सहायता, जागरूकता आदि कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए 63 पीएलवी पदों पर चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। सचिव और सिविल जज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवदीप रावते ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पीएलवी के पदों पर चयन के लिए आवेदनकर्ता जिले का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने के साथ ही न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटर उत्तीर्ण हो और किसी राजनीतिक पद, राजनीतिक पार्टी का सदस्य न हो। साथ ही उसके विरुद्ध फौजदारी वाद किसी भी न्यायालय में लंबित नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया की पदों के लिए महिला, पुरुष, ट्रांसजेंडर कोई भी आवेदन कर सकता है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत और जिला न्यायालय की वेबसाइट https://champawat.dcourt.gov.in से प्राप्त कर कार्यालय या डाक से जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर हैं। आवेदनकर्ता के लिफाफे के ऊपर तहसील को अंकित करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के नंबर 9456362650, 05965230915 और ईमेल आईडी dlsachpgmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें