संकुल स्तरीय खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्नन कर लौटे खिलाड़ी छात्र-छात्राएं। संवाद
बनबसा (चंपावत)। शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर काॅलेज की ओर से आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पांच विद्यार्थी चैंपियन बने। सरस्वती विद्या मंदिर किच्छा के अंशु कुमार ने अंडर-17 आयु वर्ग मे 200 मीटर, 400 मीटर और 110 मीटर बाधा दौड़, विद्यामंदिर खटीमा की छात्रा सुष्मिता बोरा ने अंडर-14 वर्ग में चक्का फेंक, 80 मीटर बाधा दौड़, 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चैंपियनशिप हासिल की।
बनबसा विद्यामंदिर की छात्रा साक्षी आर्य ने अंडर-14 वर्ग में 600 मीटर दौड़, भूमिका भट्ट ने अंडर-19 में 1500 मीटर, अंकिता कोहली ने अंडर-17 मे 1500 मीटर, रिया गुप्ता ने अंडर-17 मे 3000 मीटर, राहुल कुमार ने अंडर-19 में 110 मीटर बाधा दौड, लक्ष्य बहादुर ने अंडर-19 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के विद्या मंदिर स्कूलों की संकुल प्रतियोगिता में नौ स्कूलों के 300 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। समापन मौके पर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री शंकर लाल वर्मा, सत्यनारायण गोयल, मनोज मित्तल, चंद्र शेखर भट्ट, कपिल भार्गव आदि ने पुरस्कार बांटे। विद्यालय के आचार्य सुंदर सिंह, कैलाश चंद्र जोशी, दीवान सिंह बिष्ट, पवन सिंह मेहता, शांति रावत, प्रेमा चंद, ज्योति जोशी आदि ने सहयोग दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य माधवा नंद भट्ट ने आभार जताया। संवाद