फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अंशिका, प्रजाग्ता और सांची ने बाजी मारी

Thu, 24 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अव्वल रही छात्राओं को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ब्लाक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य राखी सक्सेना की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत प्राचार्य बीडी ओली ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ब्लाक विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र पांडेय के संचालन में हुए कार्यक्रम में 14 स्कूलों के 27 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। एससीईआरटी की ओर से अन्न एक मूल्य वर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति आहार पर प्रतियोगिता में डीएवी की अंशिका खोलिया प्रथम, ओपीएस की प्रजाग्ता जोशी द्वितीय और डीएवी की सांची मुरारी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर रेखा पंत, नीलम चन्द्र, हेमलता जोशी, विजय कुमार, गिरीश पुनेठा, गणेश पुनेठा, भारती राय, आशा पंत, दीपा तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें