लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सीट राईकोट कुंवर से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी अनीता प्रथोली ने निर्दलीय ऊषा देवी को एकतरफा मुकाबले में 6240 मतों से पराजित किया। मालूम हो कि वर्ष 2019 में हुए जिला पंचायत चुनाव में इसी सीट से अनीता को हार का सामना करना पड़ा था। हारने के बावजूद अनीता ने हौसला नहीं खोया और लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहीं। इसका फल उन्हें आज जीत के रूप में मिला है। अनीता ने भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आभार जताया। संवाद