फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान से नाराज जौल के उप प्रधान समेत पांच वार्ड सदस्यों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

विज्ञापन
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को सामुहिक इस्तीफा सौंपते जौल ग्राम पंचायत के वार्ड सदस्य। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। सूखीढांग क्षेत्र की जौल ग्राम पंचायत के उप प्रधान समेत पांच वार्ड सदस्यों ने ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उप प्रधान और वार्ड सदस्य पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को सौंपे गए इस्तीफे में उप प्रधान महेश चंद्र चौड़ाकोटी, वार्ड सदस्य हरी देवी, निशा गहतोड़ी, पूजा बिष्ट और सतीश चंद्र का कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से वार्ड सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर मनमाने ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। यहां तक वार्ड सदस्यों को बैठक तक की सूचना नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान की मनमानी से वे ही नहीं ग्राम पंचायत की जनता भी परेशान और नाराज है। ऐसी स्थिति में वे उप प्रधान और वार्ड सदस्य पद की जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें