लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी चौमेल के पास जंगल में लगी आग पर दमकल कर्मियों ने काबू पाया।
जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी जगदीश चंद्र के नेतृत्व में दमकल टीम मौके में पहुंची। उन्होंने बताया कि जीआईसी चौमेल के पास सड़क से जंगल की ओर आग लगी थी। करीब 400 वर्ग मीटर में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। बताया कि आग से जंगल को अधिक नुकसान नहीं हुआ। दमकल टीम में एलएफएम राजेश कार्की, नारायण बोहरा भी शामिल थे।