फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अमृत और आदित्य ने दर्ज की जीत

Sat, 12 Aug 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में शुरू हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बैडमिंटन क्लब की पहल पर तीन दिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में अमृत ने प्रतीक को 31-24 से पराजित किया। शनिवार को रामलीला मैदान के समीप बैडमिंटन हॉल में क्लब सचिव हेम पुनेठा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रखने के लिए प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन

दूसरे मैच में आदित्य ने दक्ष को 31-28 से हराया। निर्णायक अमन साह, पार्थ मुरारी, अमन विश्वकर्मा और अक्षत वर्मा रहे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 15 अगस्त को होंगे। आयोजन में पंकज वर्मा, अनिरुद्ध पुनेठा, भूपाल सिंह मेहता, चंद्रकिशोर पांडेय, प्रमोद चंद, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें