फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन आठ स्कूलों के दो हजार से अधिक बच्चों को दे रहा ज्ञान

Fri, 08 Mar 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन छह से इंटर तक दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। जिले के आठ सरकारी स्कूलों रेमेडियल किट और डिजिटल टीवी के माध्यम से ज्ञान देकर उनका भविष्य सुधारने का काम कर रहा है। आईआईटी, जेईई, नीट में रुचि रखने वाले 11वीं और 12वीं के बच्चों को कोटा राजस्थान के विशेषज्ञों के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन ज्ञान भी दिला रहा है। कोट के विशेषज्ञ करीब दो घंटे का ज्ञान परीक्षा की तैयारी के हिसाब से देते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन चंपावत जीआईसी, जीजीआईसी, जीआईसी दिगाली चौड़, जीआईसी बापरू, जीआईसी चौमेल, जीआईसी पुलहिंडोला, जीजीआईसी लोहाघाट, राजीव नवोदय के 2869 छात्र-छात्राओं को आधुनिक ज्ञान दे रहा है। फाउंडेशन की टीम इन स्कूलों में जाकर शिक्षकों से जाकर पढ़ाई के दौरान आ रही दिक्कतों और सुधार को लेकर काम किया जाता है। इसके अलावा प्रशिक्षण भी शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाता है। टीम बच्चों के घर में भी जाकर अभिभावकों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और पढ़ाई को लेकर उनके बच्चों के साथ आ रही समस्याओं को लेकर चर्चा करती है।







2869 ले रहे ज्ञान

चंपावत। अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन 2869 छात्र-छात्राओं को निशुल्क ज्ञान दे रहा है। जीआईसी दिगाली चौड़ के 470, जीआईसी बापरू के 228, जीआईसी चौमेल के 377, जीजीआईसी चंपावत के 448, जीआईसी चंपावत के 461, जीआईसी पुलहिंडोला के 221, जीजीआईसी लोहाघाट के 410, राजीव नवोदय के 254 के बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन






अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन के राज्य प्रोजेक्ट समन्वयक, शिवम द्विवेदी ने बताया कि जिले के आठ सरकारी स्कूलों में पिछले एक साल से काम किया जा रहा है। उनकी बुनियादी शिक्षा बेहतर और सुदृढ़ इस पर काम किया जा रहा है। कोटा राजस्थान के विशेषज्ञों के माध्यम से ऑनलाइन ज्ञान बच्चों को भी दिया जा रहा है। लगातार फाउंडेशन की टीम स्कूलों में जाकर मॉनेटरिंग भी करती है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें