फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 लीटर कच्ची शराब के साथ अल्मोड़ा के शख्स को दबोचा

विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ दबोचा आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लाक के काकड़बैंड के पास से एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ दबोचा है। आरोपियों के खिलाफ लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि काकड़बैंड के पास अल्मोड़ा जिले के दशौला निवासी विक्रम सिंह की तलाशी लिए जाने पर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी को दबोचने के साथ ही आबकारी अधिनियम की धारा 60 और आपदा प्रबंधन अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक बबीता के नेतृत्व में मारे गए छापामार दल में कांस्टेबल नवल किशोर शामिल थे। बता दें कि लॉकडाउन के बाद से अब तक तीन लाख रुपये की शराब दबोची जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें