फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नामांकन समेत निर्वाचन की सभी तरह की प्रक्रिया स्थगित

Wed, 25 Jun 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की ओर से त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत प्रस्तावित नामांकन प्रक्रिया और उससे संबंधित अन्य निर्वाचन प्रक्रियाएं अगले आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों, निर्वाचन कर्मियों और संबंधितों को निर्देशित किया है कि जिले में नामांकन सहित सभी निर्वाचन प्रक्रियाएं आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों, कार्मिक को निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें