फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव आए चंपावत जिले के सभी 10 कोरोना सेंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत। चंपावत जिले के कोरोना वायरस के भेजे गए सभी दस सैम्पल निगेटिव आए हैं। रविवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज से सभी सैम्पल कोरोना निगेटिव मिले। इससे पूर्व एक नेपाली की रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि जिले से अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 11 सैम्पल लिए गए हैं। इनमें से सभी निगेटिव पाए गए हैं। वहीं पंतनगर से ३० मार्च को पैदल चलकर बनबसा पहुंचने वाले एक युवक का रविवार को डॉ. मोहम्मद उमर ने कोरोना जांच का सैम्पल लेकर हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा है। सैम्पल वाले युवक, उनके तीन परिजन व इलाज करने वाले एक डॉक्टर को बनबसा में क्वारंटीन भी किया गया है। जिले में कुल 47 नए लोग किये गए क्वारंटीन चंपावत/बनबसा। रविवार को चंपावत जिले में 47 नए लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें 10 लोग संस्थागत और 37 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। संस्थागत क्वारंटीन किए गए लोगों की संख्या 110 से बढ़कर 120 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला नियंत्रण कक्ष प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि नए क्वारंटीन ये सभी 10 लोग बनबसा क्षेत्र में क्वारंटीन किए गए हैं। वहीं 37 नए लोगों के होम क्वारंटीन होने से जिले के होम क्वारंटीन की संख्या 3553 हो गई है, जबकि चंपावत जिले में कुल क्वारंटीन लोग 3673 हो गए हैं। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि क्वारंटीन किए गए लोगों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें