फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में स्वस्थ मिले बाहरी राज्यों से आए सभी 37 लोग

विज्ञापन
चंपावत ब्लाक के एक गांव में बाहर से आए लोगों की जांच करते डाँक्टर मनीष बिष्ट। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  चंपावत। चंपावत ब्लाक के एक गांव में सड़क निर्माण में काम कर चुके एक नेपाली मजदूर के कोरोना जांच में पॉजिटिव पाने के बाद इस गांव के बाहर से आए लोगों की जांच हुई। डॉ. मनीष बिष्ट के नेतृत्व में गई स्वास्थ्य विभाग की टीम की शुरुआती जांच में दूसरे राज्यों से आए सभी 37 लोग स्वस्थ पाए गए। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने बताया कि इन सभी लोगों को एहतियातन तीन दिन के होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है।  जिले के इस गांव में रोड निर्माण में लगे कई नेपाली मजदूर 15 मार्च को गेहूं की फसल काटने के लिए अपने गांव लौट गए थे। नेपाल में हुई कोरोना जांच में इन मजदूरों में से एक नेपाली पॉजिटिव निकलने की शनिवार शाम को नेपाल प्रशासन ने सूचना दी। जिसके बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हरकत में आया। प्रशासन ने जरूरी जानकारी के लिए नेपाली मजदूरों के ठेकेदार को बुलाया है। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं, गांव में कोरोना संक्रमण का किसी तरह का अंदेशा नहीं है। इसके बावजूद एहतियान इन 37 लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है और उन पर प्रभावी तौर से निगरानी भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें