चंपावत। 22 अप्रैल को कोटा से आए 19 छात्र-छात्राओं के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को हल्द्वानी भेजे गए सैंपल की बृहस्पतिवार देर शाम रिपोर्ट आई है। कोटा से आए इन छात्रों को मंंगलवार से टनकपुर में क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ डॉक्टर आरपी खंडूरी ने बताया कि कोटा के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को चंपावत से भेजे गए एक सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक चंपावत जिले से कोरोना की कुल 45 जांचें हुई हैं। राहत की बात ये है कि ये सभी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं ।