-बाराकोट विकासखंड में चार दिनी खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से बाराकोट में चार दिनी खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान ब्लाॅक के विभिन्न स्थानों के सैंकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को खंड विकास अधिकारी खजान चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित खेल महाकुंभ का -शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली ने किया।
प्रतियोगिताओं के संयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत के दिशा निर्देशन में बाराकोट वन पंचायत खेल मैदान में अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 100 मीटर दाैड़ में अजय, लक्की और अंकित ने बाजी मारी।
जबकि 200 मीटर में अजय, राहुल, विकास, 400 मीटर में विकास, राहुल, पंकज, 800 मीटर में अंकुर, हर्षित, अशोक, 1500 मीटर में गौरव, मनीष, अमित, 5000 मीटर में रविंद्र, त्रिवेंद्र, गौरव पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। लंबी कूद में नितिन, अंकिता, रितिक, ऊंची कूद में तनुज, अंकित, संदीप, चक्का फेंक में संदीप, करन, सचिन, गोला फेंक में रॉबिन, रविंद्र, करन, भाला फेंक में संदीप, पवन, करन पहले तीन स्थान में रहे।
खेल महाकुंभ के तहत 28 नवंबर तक विभिन्न वर्गों की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अव्वल रहे प्रतियोगियों को नकद पुरस्कार दिया गया। आयोजन में दुर्गेश जोशी, जगदीश, ओम प्रकाश, सुरेश जोशी, दीपक कालाकोटी, रमेश, किशोर आदि सहयोग कर रहे हैं।