चंपावत में पत्रकार वार्ता करते पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल। संवाद
चंपावत। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि चंपावत की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। यहां पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि मायावती आश्रम का दौरा टलने के बाद अब कार्यकर्ताओं के साथ पिथौरागढ़ जाएंगे। टनकपुर-जौलजीबी सड़क का काम तेजी से पूरा करने, टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन, टनकपुर-जौलजीबी रेल लाइन और सेना में अग्निवीर व्यवस्था खत्म करने के लिए ज्ञापन देंगे। खर्कवाल ने कहा कि पिथौरागढ़ के कुछ कांग्रेस नेताओं को जिला बदर करना अलोकतांत्रिक है। प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं, किसी दल के नहीं। संवाद