फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अग्निवीर भर्ती रैली संपन्न, जिला प्रशासन का जताया आभार

Sat, 07 Mar 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मिलिट्री एरिया में आर्मी रिक्रूटमेंट रैली का सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। सेना के अधिकारियों ने सफल आयोजन में सहयोग के लिए प्रशासन का आभार जताया और एसडीएम सदर चंपावत अनुराग आर्या को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बता दें कि रिक्रूटमेंट रैली में जनरल ड्यूटी, क्लर्क/स्टोरकीपर टेक्नीशियन, टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं) कैटेगरी की अलग-अलग अग्निवीर कैटेगरी में सिलेक्शन के लिए चयनित युवाओं ने सात दिन तक दमखम दिखाया। इस दौरान अग्निवीर भर्ती रैली में 1.6 किमी की दौड़, फिजिकल फिटनेस और मेजरमेंट टेस्ट, एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स की स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच में 4000 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। रैली करीब सात दिनों तक चली। इस दौरान हेडक्वार्टर रिक्रूटिंग जोन यूपी और उत्तराखंड के मेजर जनरल मनीष कुमार, ब्रिगेडियर एसके मंडल ने भर्ती रैली का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें